Home / राज्य / र्कातिक पूर्णिमा पर स्नान को जा रहे श्रद्धालु कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 की दर्दनाक मौत,सभी चुनार गंगा घाट जा रहे थे

र्कातिक पूर्णिमा पर स्नान को जा रहे श्रद्धालु कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 की दर्दनाक मौत,सभी चुनार गंगा घाट जा रहे थे

 

मिर्जापुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

मिर्जापुर जनपद के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सात से आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालु लाइन पार कर चुनार गंगा घाट की ओर जा रहे थे, तभी कालका एक्सप्रेस तेज़ रफ्तार से आ गई। अचानक ट्रेन को देखकर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बच नहीं पाए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और शवों को रेलवे ट्रैक से हटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए रेल यातायात बाधित रहा।स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल