Home / राज्य / लक्ष्मीपुर क्षेत्र के डॉ.आलोक कुमार यादव बने लखनऊ विश्वविद्यालय में डीन,खुशी की लहर 

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के डॉ.आलोक कुमार यादव बने लखनऊ विश्वविद्यालय में डीन,खुशी की लहर 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

लखनऊ विश्वविद्यालय से आई एक गौरवपूर्ण खबर ने महराजगंज जनपद के साथ-साथ पूरे मंडल को गर्व से भर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुलपति ने विधि विभाग के प्रोफेसर डॉ.आलोक कुमार यादव को योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा संकाय का डीन (संकायाध्यक्ष) मनोनीत किया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए होगा।

डॉ.आलोक कुमार यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया के निवासी हैं।एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

डॉ. यादव ने बताया कि वे वर्ष 2022 से लखनऊ विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे लगभग 9 वर्षों तक हेमवतीनंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यरत रहे, जहां उन्होंने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके अनुभव और विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से दिनेश कुमार यादव, डॉ. देवेंद्र नाथ राव, डॉ. प्रभुनाथ गुप्ता सहित अनेको लोग रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल