Home / राज्य / लक्ष्मीपुर में ग्रामप्रधान के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

लक्ष्मीपुर में ग्रामप्रधान के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के एकमा लक्ष्मीपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित करीब 200 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का मुफ्त वितरण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक डॉ. कृष्णा, डॉ. रुपाली, डॉ. सिद्धांत एवं शिवेन्द्र पांडेय ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों की टीम ने सामान्य रोग, मौसमी बीमारियां, नेत्र रोग, रक्तचाप, शुगर आदि की जांच कर मरीजों को उचित परामर्श दिया। शिविर में केएमसी के चिकित्सकों द्वारा विशेष मशीनों के माध्यम से सैकड़ों मरीजों की जांच की गई, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एकमा लक्ष्मीपुर गोल्डी सिंह, अहसन खान, विजय मद्धेशिया, दुर्गा अग्रहरि, संदीप, सद्दाम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान गोल्डी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने आयोजकों व चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल