महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते अधीक्षक डा अरूण गुप्ता ने ट्रू नाट मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अत्याधुनिक मशीन के शुरू होने से अब क्षेत्र में विभिन्न संक्रामक रोगों की जांच तेजी और सटीकता के साथ संभव हो सकेगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ट्रू नाट मशीन के माध्यम से विशेष रूप से टीबी और अन्य संक्रमणों की जांच में लगने वाला समय काफी कम होगा, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि पहले जहां जांच के लिए सैंपल को बाहर भेजना पड़ता था, वहीं अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि मरीजों को अनावश्यक परेशानी से भी राहत मिलेगी।इस दौरान फार्मासिस्ट आदित्य त्रिपाठी,आलमगीर त्रिपाठी एलटी,अशोक उपाध्याय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।वही स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।






