Home / राज्य / लक्ष्मीपुर में महाशिवरात्रि पर रविवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा,साप्ताहिक बाज़ार शनिवार को लगेगा

लक्ष्मीपुर में महाशिवरात्रि पर रविवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा,साप्ताहिक बाज़ार शनिवार को लगेगा

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लक्ष्मीपुर में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों द्वारा बताया गया कि यात्रा में आकर्षक झांकियां, भगवान शिव की झांकी, भजन-कीर्तन मंडलियां और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रहेगी। पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

कस्बा निवासी गणेश गुप्ता,विरेन्द्र,सूरज मद्धेशिया ने बताया कि शोभायात्रा निर्धारित समय पर मुख्य मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इधर, साप्ताहिक बाज़ार इस सप्ताह रविवार के बजाय शनिवार को लगाया जाएगा। महाशिवरात्रि के आयोजन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि दोनों कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दे दी गई है।महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल