Home / राज्य / लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार पलटने से चार की मौत, एक की पहचान बाकी

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार पलटने से चार की मौत, एक की पहचान बाकी

लखनऊ

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक कार बांगरमऊ क्षेत्र में घने कोहरे के कारण एक अन्य वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार करीब 500 मीटर तक डिवाइडर से टकराती हुई कई बार पलटी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब छह बजे एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल (57) पुत्र संतोष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल (35) पुत्र विनोद अग्रवाल और अभिनव अग्रवाल (20) पुत्र सतीश अग्रवाल के रूप में हुई है। तीनों मृतक गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर कस्बा व थाना क्षेत्र के निवासी थे। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल