लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
दीपावली से पहले उपभोक्ताओं को राहत मिली है। लखनऊ और आगरा में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दामों में 1 रुपये की कटौती की गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। अब दोनों शहरों में सीएनजी की नई कीमत 96.75 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की दर 57.50 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गई है। पहले सीएनजी 97.75 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी 58.50 रुपये प्रति एससीएम थी। ग्रीन गैस लिमिटेड (GGL) के प्रवक्ता ने बताया कि गैसों के दामों में यह कमी ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को त्योहारी तोहफा देने के उद्देश्य से की गई है।





