Home / राज्य / लखनऊ के ठाकुरगंज में पत्रकार की संदिग्ध हालत मौत, सड़क किनारे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ के ठाकुरगंज में पत्रकार की संदिग्ध हालत मौत, सड़क किनारे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

 

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

राजधानी के ठाकुरगंज क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब घंटाघर के पीछे सड़क किनारे एक पत्रकार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पुलिस हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना से पत्रकार समुदाय में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल