Home / राज्य / लखनऊ में दो बहनों की आत्महत्या के बाद पालतू डॉग टोनी की भी मौत, परिवार में पसरा मातम

लखनऊ में दो बहनों की आत्महत्या के बाद पालतू डॉग टोनी की भी मौत, परिवार में पसरा मातम

लखनऊ

पारा थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। इसी बीच इस मामले में एक और बेहद मार्मिक मोड़ सामने आया है। बहनों की मौत के कुछ ही घंटों बाद उनके पालतू डॉग ‘टोनी’ की भी शनिवार सुबह लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। इस घटना से पहले से सदमे में डूबा परिवार पूरी तरह टूट गया है।

परिजनों के अनुसार टोनी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और बहनों से उसका गहरा लगाव था। बहनों की मौत के बाद से ही टोनी ने खाना-पीना लगभग छोड़ दिया था और लगातार सुस्त बना हुआ था। शनिवार सुबह उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

टोनी परिवार का सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि घर के सदस्य की तरह था। बहनों के साथ उसका खास जुड़ाव था और वह हर वक्त उनके आसपास ही रहता था। एक ही घर में तीन-तीन मौतों से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है।

परिजनों ने बताया कि वे टोनी का भी पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार करेंगे। यह घटना सभी को भावुक कर रही है और लोग इसे इंसान और जानवर के बीच गहरे रिश्ते की मिसाल बता रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल