Home / राज्य / लखनऊ में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला पटाखा कारोबारी गिरफ्तार

लखनऊ में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला पटाखा कारोबारी गिरफ्तार

लखनऊ

रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक पटाखा कारोबारी द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक व अश्लील धार्मिक फोटो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस पोस्ट के जरिए सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश की गई। एक धार्मिक संगठन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रहीमाबाद निवासी अनवर बेग पेशे से पटाखा कारोबारी है। बीते दिनों उसने अपने फेसबुक अकाउंट से एक देवता की अश्लील फोटो साझा की थी, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पोस्ट के वायरल होते ही उस पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां आने लगीं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने लगी।

इस मामले को लेकर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख सूरज सिंह ने रहीमाबाद थाने में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल