Home / राज्य / लखनऊ में संघ और बीजेपी के बड़े पदाधिकारियों की अहम बैठकें आज

लखनऊ में संघ और बीजेपी के बड़े पदाधिकारियों की अहम बैठकें आज

लखनऊ

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अरूण कुमार और बीजेपी के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष आज लखनऊ दौरे पर हैं, जहां उनके कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का कार्यक्रम तय माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, अरूण कुमार सबसे पहले संघ के पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी के क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।इसके बाद बी.एल. संतोष, अरूण कुमार, धर्मपाल और दोनों क्षेत्र प्रचारकों की संयुक्त बैठक भी निर्धारित है। माना जा रहा है कि यह बैठक बीजेपी और संघ के तालमेल तथा प्रदेश में भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण होगी।

सूत्र बताते हैं कि अरूण कुमार और बी.एल. संतोष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्रियों से भी मुलाक़ात कर सकते हैं। यह मुलाक़ात प्रदेश में राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों को लेकर अहम मानी जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल