लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश सरकार ने छठ पर्व के अवसर पर 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था,जिसके बाद अब लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि राजधानी लखनऊ में मंगलवार, 28 अक्टूबर को सभी सरकारी,अर्ध सरकारी कार्यालय,स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।छठ पर्व उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है,जो तीन दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है।28 अक्टूबर को मुख्य पर्व के दिन महिलाएं उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित करती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों को अवकाश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं,ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मना सकें।





