Home / राज्य / लखनऊ समेत कई जिलों के लाखों लोगों को राहत, संजय सेतु तुरंत नहीं होगा बंद  

लखनऊ समेत कई जिलों के लाखों लोगों को राहत, संजय सेतु तुरंत नहीं होगा बंद  

 

बाराबंकी

बाराबंकी–बहराइच सीमा पर घाघरा नदी पर बने संजय सेतु से गुजरने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना संजय सेतु को बंद नहीं किया जाएगा। सेतु की मरम्मत से पहले यहां पैंटून ब्रिज (पीपे का पुल) का निर्माण किया जाएगा, जिसके बाद ही संजय सेतु को आवागमन के लिए बंद किया जाएगा।

एनएचएआई के लखनऊ प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को प्रमुख सचिव के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और मरम्मत कार्य से पहले वैकल्पिक पुल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के समापन के बाद वहां से पैंटून ब्रिज के लिए आवश्यक सामग्री लाई जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और पैंटून पुल के 20 मार्च तक तैयार हो जाने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि संजय सेतु का शिलान्यास वर्ष 1984 में बाराबंकी–बहराइच सीमा पर किया गया था और उसी वर्ष इसे यातायात के लिए खोल दिया गया था। करीब 41 साल पुराने इस पुल से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के साथ-साथ नेपाल को भी राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग गुजरता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल