Home / राज्य / लखनऊ से एल्डिको कुटीर अपार्टमेंट कांड में प्रेसिडेंट रमन सिंह गिरफ्तार,सीसीटीवी के आधार पर बने आरोपी

लखनऊ से एल्डिको कुटीर अपार्टमेंट कांड में प्रेसिडेंट रमन सिंह गिरफ्तार,सीसीटीवी के आधार पर बने आरोपी

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में स्थित एल्डिको सिटी के कुटीर अपार्टमेंट में भाई-बहन के साथ हुई मारपीट और जबरन बेदखली के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अपार्टमेंट के प्रेसिडेंट रमन सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले तीन आरोपी, रामजनम, संदीप गुप्ता और शिवांशु गुप्ता को जेल भेजा जा चुका है।

घटना 23 अक्टूबर की रात की है, जब पीड़ित युवती और उसका भाई अपने फ्लैट में मौजूद थे। तभी प्रेसिडेंट रमन सिंह अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए और दोनों के साथ हाथापाई करने लगे। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखा कि आरोपियों ने भाई-बहन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। फुटेज वायरल होने के बाद थाने के बाहर रोते हुए पीड़ितों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और एक-एक कर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल सभी को जेल भेजा गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल