Home / राज्य / लखीमपुर खीरी में नेशनल हाईवे-730 पर भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी में नेशनल हाईवे-730 पर भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

लखीमपुर खीरी‌

जिले में गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे-730 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को गहरे मातम में बदल दिया। गोला–लखीमपुर मार्ग पर जलालपुर मोड़ के पास एक कार को अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कार में कुल छह लोग सवार थे, जो दिल्ली से बहराइच जिले के धर्मकुंडा गांव तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गोला से लखीमपुर की ओर बढ़ रही कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना सबसे पहले मौके से गुजर रहे राहगीर शुभम रस्तोगी ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 6322 मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सुधा सिंह (पत्नी सुनील सिंह), सुनील सिंह (पुत्र बिंद्रा सिंह) और संतोष सिंह (पुत्र रमेश सिंह), निवासी धर्मकुंडा, थाना रामगांव, जिला बहराइच के रूप में हुई है।

हादसे में मुकेश सिंह (पुत्र रमेश सिंह) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश सिंह को जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी रेफर किया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। बताया गया है कि शुक्रवार को मुकेश सिंह का तिलक कार्यक्रम होना था। वह मृतक सुधा सिंह का भाई है और दिल्ली में नौकरी करता है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल