लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
लुलु मॉल में सफाई का काम करने वाले अरुण कुमार रावत (45) निवासी विजयनगर का शव मंगलवार सुबह मेदांता अस्पताल के सामने हरिहरपुर स्थित एक होटल में मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।परिजनों ने अरुण के सुपरवाइजर और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए विजयनगर चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।पुलिस के अनुसार, दीपावली की रात अरुण अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी रात सुपरवाइजर ने अरुण के घर फोन कर विवाद की जानकारी दी थी। मंगलवार सुबह अरुण का शव होटल में मिला, जबकि उसके पास ही एक अन्य व्यक्ति बेहोश हालत में पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।अरुण की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे ध्रुव (19) और आर्यन (17) हैं। परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद अरुण की पीट-पीटकर हत्या की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।





