Home / राज्य / लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला वकील की जमकर पिटाई, एक की हालत गंभीर, दो टोल कर्मी गिरफ्तार  

लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला वकील की जमकर पिटाई, एक की हालत गंभीर, दो टोल कर्मी गिरफ्तार  

सोनभद्र

जिले के लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर टोल कर्मियों द्वारा महिला वकील और उनके परिजनों के साथ की गई जमकर मारपीट की गयी। कॉल कर्मियों ने एक महिला को इतना पिता की वह बेहोश हो गई। मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज सोनभद्र की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। महिला अधिवक्ता आरती पांडे की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में वकील मेडिकल कॉलेज पहुंचे और टोल प्लाजा कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें टोल कर्मी लात-घूंसों से लोगों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं, जबकि लाल साड़ी में एक महिला वकील बीच-बचाव करती दिख रही हैं।

महिला अधिवक्ता आरती पांडे ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह ओबरा से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही थीं। कार में उनके साथ नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दुबे मौजूद थे। लोढ़ी टोल प्लाजा पर भारी जाम लगा हुआ था। जाम का कारण जानने के लिए नवीन कुमार सिंह जब टोल बूथ काउंटर पर पहुंचे तो वहां मौजूद टोल कर्मी ने बदतमीजी शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर टोल कर्मी ने लोहे के कड़े से नवीन सिंह के सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मारपीट की घटना देखकर नवीन सिंह की पत्नी सुरभि दुबे ने जब विरोध किया तो उन्हें भी धक्का दे दिया, जिससे सदमे में आकर वह बेहोश हो गईं। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कार में मौजूद अवनीश दुबे को भी मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय के वकीलों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोढ़ी टोल प्लाजा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है और यह वन भूमि में स्थित है। उन्होंने प्रशासन से टोल प्लाजा के संचालन की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल