Home / राज्य / ‘वारे सरकार’अंग्रेजी में दे दिया गन्ना का मुल्य का विज्ञापन, कैसे समझेंगे किसान:अखिलेश 

‘वारे सरकार’अंग्रेजी में दे दिया गन्ना का मुल्य का विज्ञापन, कैसे समझेंगे किसान:अखिलेश 

 

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

 

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी सरदार पटेल के नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी।

गन्ना मूल्य को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गन्ना मूल्य में कई साल बाद मात्र 30 रूपया प्रति क्विंटल की वृद्धि करके अंग्रेजी अखबारों में विज्ञापन छपवा कर क्या हासिल कर रही है। उन्होंने तंज करते हुए कहा, “सरकार ने गन्ना मूल्य और भुगतान से जुड़ा विज्ञापन अंग्रेजी अखबार में छपवाया है। बताइए, कितने किसान अंग्रेजी जानते है,यह जानकारी पढ़ पाएंगे?”

अखिलेश ने आगे कहा कि बहराइच की गन्ना मिल बंद हो गई है और जिम्मेदार लोग किसानों का करोड़ों रुपया लेकर फरार हो गए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सरकार के संरक्षण में पल रहे लोग हैं। साथ ही दावा किया कि अब सरकार मंडियों को भी बेचना चाहती है, जिससे किसानों की समस्याएं आगेऔर बढ़ने वाली है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल