महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
महराजगंज बुधवार को वर्ष के अन्तिम दिन लक्ष्मीपुर ब्लाक के सचिव अश्वनी पटेल के लिए वर्ष बीतते बीतते वर्ष शुभ कर गया।ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव अश्वनी पटेल को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को सुबह दस बजे जैसे डीएम अपने पटल पर पहुचे तो कार्यवाई न होने के कारण डीपीआरओ से बात किया तत्काल निर्देश का पालन के लिए कहा।वही जिलाधिकारी के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा की गई।पंचायत में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, और केंद्रीय वित्त आयोग के तहत किए गए कार्यों की जांच में ₹6,10,684 की अनियमितता पाई गई।शिकायत 14 अक्टूबर 2025 को एक ग्रामीण द्वारा प्रशासन को दी गई थी, जिसके बाद औपचारिक जांच शुरू हुई।संयुक्त जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार सचिव और ग्राम प्रधान को जिम्मेदार पाया गयाlसचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके जवाब से जांच अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए।जिलाधिकारी के आदेश पर सचिव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया और उन्हें एडीओ परतावल कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कोई समझौता नही होगा।सरकार के भ्रष्टाचार रहित अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई किया जाएगा






