Home / राज्य / विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मृत्यु स्ट्रीट लाइट लगाते समय हुआ हादसा

विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मृत्यु स्ट्रीट लाइट लगाते समय हुआ हादसा

 

बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल

ग्राम सभा बंजरहा के टोला संसारपुर निवासी गुड्डू उम्र 39 वर्ष की मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि उक्त युवक सोनारडीह गांव के पास खंभे पर लगे स्ट्रीट लाइट को ठीक कर रहा था। उसी समय विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आ गया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गुड्डू को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज लाया गया था। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया है। मृतक गुड्डू अपने तीन भाईयों में से दूसरे नंबर का था। उसके तीन बच्चे विशाल, सोनी व विक्की हैं। घटना के बाद पत्नी कविता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हर कोई उसे ढाढस बधाने का प्रयास कर रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल