Home / राज्य / विधायक नौतनवा ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ग्रामीणों की शिकायत पर सचिव को फटकार लगाई

विधायक नौतनवा ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ग्रामीणों की शिकायत पर सचिव को फटकार लगाई

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को ब्लाक सभागार में ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर उनका निस्तारण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत सचिव विवेक पटेल को कड़ी फटकार लगाई।

विद्यालय नौतनवा दोपहर में ब्लाक मुख्यालय लक्ष्मीपुर पहुँचे वहां पहले से ही ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। ग्राम पंचायत करैलिया निवासी उधव ने विधायक से शिकायत किया कि ग्राम सचिव विवेक पटेल द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र नही बनाया जा रहा है। जिस पर विधायक सचिव को कड़ी फटकार लगाए।

लक्ष्मीपुर कस्बे के तमाम दुकानदारों ने वनविभाग एसडीओ की शिकायत किया कि उनकी दुकानों को वनकर्मियों द्वारा ज़बरन हटवाने की कोशिश की जा रही है। जिसपर डीएफओ से एसडीओ की शिकायत कर दुकानदारों के साथ नरमी बरतने को कहा। विधायक ने कहा कि किसी भी ग्रामीण के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा।

इस दौरान सीपी मिश्र, हरिकेश चंद्र पाठक, राजेश यादव, राकेश पांडेय, दुर्गाशंकर शुक्ला, नरेन्द्र सिंह,अमन शुक्ला,विकास पाण्डेय,दलीप चौधरी,सुनील शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल