बृजमनगंज से जायसवाल
बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने व्यापारियों से वेंडिंग जोन में दुकानें लगाकर नगर में हो रही जाम की समस्या व अतिक्रमण को दूर करने में सहयोग की अपील की है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल का कहना है कि नगर को सुंदर व स्वस्थ्य तथा सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग नगर प्रशासन का सहयोग करें। वेंडिंग जोन में प्रकाश, पेय जल आदि सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। आने वाले दिनों में इंटरलॉकिंग सड़क आदि सुविधाए भी बढ़ाई जाएंगी।







