Home / राज्य / शेखपुरा में फैक्टरी में बॉयलर फटने से भीषण हादसा, दो मजदूरों की मौत,पांच झुलसे

शेखपुरा में फैक्टरी में बॉयलर फटने से भीषण हादसा, दो मजदूरों की मौत,पांच झुलसे

 

 

सहारनपुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

सहारनपुरा में कदीम के पास स्थित टायर से तेल निकालने वाली एक फैक्टरी में रविवार को भीषण हादसा हो गया। फैक्टरी में अचानक बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्टरी में काम चल रहा था तभी अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाकों में लोगों के घरों की खिड़कियाँ तक हिल गईं। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी फैक्टरी में फैल गईं, जिससे मजदूर अंदर फँस गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। झुलसे हुए मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने फैक्टरी प्रबंधन से सुरक्षा मानकों की जानकारी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल