Home / राज्य / शैक्षिक भ्रमण पर निकली कस्तूरबा गाधी बालिका विद्यालय लक्ष्मीपुर की छात्राए का

शैक्षिक भ्रमण पर निकली कस्तूरबा गाधी बालिका विद्यालय लक्ष्मीपुर की छात्राए का

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लक्ष्मीपुर की 87 छात्राओं को शनिवार को एक दिवसीय शैक्षिक एवं ऐतिहासिक भ्रमण पर कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र स्थलों के दर्शन हेतु भेजा गया। बच्चों को ऐतिहासिक महत्व के स्थल को भौतिक रूप से देखने और समझने का अवसर मिला। यह शैक्षिक यात्रा खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा की देखरेख में की गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे छात्राओं को पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाए गए इतिहास को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलता है।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप तथा अन्य बौद्ध स्मारकों का अवलोकन किया। शिक्षकों द्वारा छात्राओं को भगवान बुद्ध के जीवन, उपदेशों तथा महापरिनिर्वाण से संबंधित ऐतिहासिक तथ्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और जिज्ञासा के साथ सभी स्थलों का निरीक्षण किया तथा महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। खण्ड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने बताया कि

इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में ऐतिहासिक चेतना, सांस्कृतिक समझ और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। बच्चों ने भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और अहिंसा के संदेश से प्रेरणा लेकर छात्राओं ने अपने जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने का संकल्प लिया।

कुल 87 बालिकाओं की सहभागिता से यह एक दिवसीय भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और इसे छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन अल्पना सिंह, निगम पटेल, अल्का कटियार, लेखाकार पप्पू यादव, अखिलेश कुमार, रीता, आरती, रामफेर आदि उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल