Home / राज्य / श्रीनगर के नौगाम थाने में विस्फोट, नौ लोगों की मौत, 32 घायल, डीजीपी ने घटना को बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना’

श्रीनगर के नौगाम थाने में विस्फोट, नौ लोगों की मौत, 32 घायल, डीजीपी ने घटना को बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना’

 

श्रीनगर की रिपोर्ट 

 

नौगाम पुलिस स्टेशन के भीतर हुए भीषण विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 पुलिसकर्मियों समेत कुल 32 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दी। डीजीपी ने बताया कि घटना सोमवार रात उस समय हुई, जब फ़ोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ‘व्हाइट-कॉलर’ टेरर मॉड्यूल मामले से जुड़े विस्फोटकों की सावधानीपूर्वक सैंपलिंग कर रही थी। रात करीब 11:20 बजे अचानक हुए धमाके ने पूरे थाने और आसपास की इमारतों को हिला दिया।

डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा,

“एफ़एसएल टीम की ओर से सैंपलिंग बहुत सावधानी से की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान दुर्भाग्यवश एक दुर्घटना हो गई। इस घटना के कारणों की जांच जारी है और इस पर किसी तरह की अटकलें लगाना अनुचित होगा।”

उन्होंने बताया कि मृतकों में एफएसएल टीम के तीन कर्मचारी, दो रेवेन्यू अधिकारी और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

घायलों में 27 पुलिसकर्मी, दो रेवेन्यू अधिकारी और तीन नागरिक हैं। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। धमाके में पुलिस स्टेशन की इमारत को भारी नुकसान पहुँचा है और पड़ोसी इमारतें भी प्रभावित हुई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोटक हरियाणा के फ़रीदाबाद से इस मामले की जांच के लिए लाए गए थे। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियाँ इस विस्फोट के हर पहलू को खंगाल रही हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल