बृजमनगंज आर्यन जायसवाल
ग्राम सभा मटिहनवा के टोला ओरियापुर में शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रीतू पत्नी आकाश यादव के रूप में हुई है।
मृतका का विवाह इसी वर्ष पांच मई 2025 को हुआ था। इसका पति व ससुर इस समय बाहर बंगलौर में कमाने गए है। घर पर केवल महिलाएं ही मौजूद थी।मृतका अभी कुछ दिन पूर्व मायके ग्राम सभा सुपाराजा थाना जोगिया से ससुराल आई है।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट को बुलाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।साथ ही घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही परिजन को सूचना दे दी गई है। मौके की जांच करने पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है। जिसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।






