Home / राज्य / संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक,इलाके में सनसनी

संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक,इलाके में सनसनी

 

टेढी से श्रीनरायन गुप्ता की रिपोर्ट 

 

ग्राम पंचायत टेढी घाट में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला।शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।जिसकी पहचान प्रदीप पुत्र पलटन के रूप में हुई।सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जेल दिया।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र टेढी निवासी प्रदीप के का शव रोहिन के तट पर एक शीशम के पेड़ में लटकते हुए।ग्रामीणों ने देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जिसकी सूचना जब युवक स्वजनो को दिया तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।जहा घर वालो का रोरो कर बुरा हाल है।जहां प्रधान प्रतिनिधि द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल की जांच की। मृतक की पहचान प्रदीप सहानी, उम्र 19 वर्ष पिता पल्टन सहानी के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक रात से घर से लापता था। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने पेड़ से लटकता शव देखा।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल