Home / राज्य / सड़क दुर्घटना में पति की दर्दनाक मृत्यु,पत्नी की हालत गंभीर रेफर 

सड़क दुर्घटना में पति की दर्दनाक मृत्यु,पत्नी की हालत गंभीर रेफर 

 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को ललाइन पैसिया विद्युत उपकेंद्र के सामने बाइक सवार को बस से ठोकर लगने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी को गम्भीर चोट लगी है। जिसका इलाज सीएचसी लक्ष्मीपुर हो रहा है। घायल महिला की हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुरन्दपुर थाना क्षेत्र के ललाइन पैसिया के समीप कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरैची निवासी एनायतुल्लाह उम्र 29 वर्ष पत्नी सहिदुननिशा के साथ बाइक से दवा कराकर कोल्हुई के रास्ते घर जा रहा था।ललाइन पैसिया के विद्युत उपकेंद्र के सामने पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दिया।मौके पर ही एनायतुल्लाह की मृत्यु हो गई। जबकि उसकी पत्नी सहिदुननिशा गम्भीर रूप से घायल हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गई।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक युवक को पीएम के लिए भेज दिया गया है।इस संदर्भ में अधीक्षक लक्ष्मीपुर डा अरूण गुप्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा दोनो घायलों को लाया गया था।जिसमें ऐनायतुल्लाह को मृत्यु अवस्था लाया गया था।पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर चल दिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर मनोज राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल