Home / राज्य / सड़क हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत लखीमपुर खीरी का मामला ट्रॉली को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

सड़क हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत लखीमपुर खीरी का मामला ट्रॉली को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

 

 

लखीमपुर खीरी से रिपोर्ट 

 

 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार तीन छात्राओं की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा हैदराबाद थाना क्षेत्र के गोला,खुटार नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां ट्रैक्टर–ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान उनकी स्कूटी सीधे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी ट्रक में फंसकर करीब 150 मीटर तक घिसटती चली गई। दो छात्राओं के शव सड़क से चिपक गए, जबकि तीसरी छात्रा दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। मृत छात्राओं की पहचान साहिबा, दीदार बानो और खदीजा के रूप में हुई है। खदीजा, साहिबा की भतीजी थी और दो दिन पहले संसारपुर में अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। कॉलेज छुटने के बाद साहिबा उसे लेने गई थी। कुछ देर रुकने के बाद तीनों स्कूटी से बिलहरी गांव लौट रही थीं।

गोला–खुटार हाईवे पर ट्रैक्टर–ट्रॉली को ओवरटेक करते समय स्कूटी असंतुलित होकर सीधे ट्रक के सामने आ गई। ट्रक ने रफ्तार में विगड़ गया स्कूटी को रौंद दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल