Home / राज्य / सभी आयुष्मान लाभार्थी एनम आशा सीएचओ से मिलकर आयुष्मान कार्ड बनवाए,अधीक्षक डा अरूण गुप्ता 

सभी आयुष्मान लाभार्थी एनम आशा सीएचओ से मिलकर आयुष्मान कार्ड बनवाए,अधीक्षक डा अरूण गुप्ता 

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र सभी लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र की आशा, एएनएम एवं सीएचओ से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें।जहा प्रतिदिन इसके लिए एनम आशा सीएचओ के पास कार्ड बनाने का काम हो रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि अभी भी कई पात्र लोग आयुष्मान योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, जबकि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसलिए सभी पात्र लाभार्थी समय रहते अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठाएं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल