महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
रेवेन्यू बार एसोसिएशन ग्राम न्यायालय तहसील नौतनवा नवनिर्वाचित पदाधिकारियोके शपथ ग्रहण के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने पहुंचते ही दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती के मूर्ति पर पुष्पार्चन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी को शपथ दिलाया मुख्य अतिथि अरविंद मलिक ने कहा कि सभी को न्याय दिलाने की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।
प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिल सके इसके लिए संविधान ने न्याय प्रक्रिया में व्यवस्था दिया है उन्होंने अपने संबोधन में कहा की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण केबाद नई ऊर्जा और नई सोच के तहत काम करना होगा । मुख्य अतिथि अरविंद मलिक ने कहा कि नई कार्यकारिणी एक नए भविष्य के लिए अधिवक्ता समाज में न्याय की प्रहरी के रूप में काम करता है और न्याय दिलाने में अधिवक्ता बार बेंच की कुंजी है नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट संयुक्त रूप से अपने कार्यकारिणी के साथ मुख्य अतिथि को भगवान बुद्ध की मूर्ति का प्रतीक चिन्ह के रूप में दिया इसके अलावा निर्वाचित पदाधिकारी ने मुख्य अतिथि सहित जनपद से आए हुए सभी पदाधिकारियों को बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया।इसके अलावा विशिष्ट अतिथि ग्राम न्यायालय केग्राम न्यायाधीश अधिकारी विपुल कुमार यादव उप जिलाधिकारी नवीन कुमार तहसीलदार कर्ण सिंह नायब तहसीलदार सौरभ लाल श्रीवास्तव क्षेत्राधिकार अंकुर कुमार गौतम उपनिबंधक संदीप कुमार गौड़ मंचासीन रहे। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ला एडवोकेट कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट सहायक कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यनाथ मिश्रा एडवोकेट कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा संयुक्त मंत्री विनय आनंद चौधरी एवं प्रभाकर विश्वकर्मा एवं पांच कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाया गया इस दौरान महाराजगंज जनपद के सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्रा महामंत्री प्रमोद कुमार तिवारी पूर्व अध्यक्ष पूर्व मंत्री धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने भी संबोधन किया कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने किया इस दौरान धर्मेंद्र त्रिपाठी अनिल कुमार शर्मा राजेश चौधरी अनीश तिवारी जगनारायण विश्वकर्मा दीपेंद्र प्रजापति अनिल कुमार प्रमोद कुमार हबीब खान संजय कुमार सोनी प्रभाकर विश्वकर्मा योगेंद्र लाल श्रीवास्तव मुन्ना तिवारी जितेंद्र कुमार राजू प्रसाद अभिमन्यु सिंह मुकेश तिवारी अमित सिंह चंद्र प्रताप सिंह शिव सदन मिश्रा वीरेंद्र पांडेय जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र त्रिपाठी नाम का अधिवक्ता धर्मेंद्र रविंद्र त्रिपाठी पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश मिश्रा प्रभाकर पांडे सुरेंद्र सिंह हरिशंकर लाल श्रीवास्तव साजिद अली सतपाल सिंह राकेश तिवारी जमील अहमद आशीष श्रीवास्तव संतोष पांडेय सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थितरहे।







