Home / राज्य / समाजवादी पार्टी ने नौतनवा में किया एसआइआर समीक्षा बैठक,27 में अपनी सरकार बनाने के लिए जुटे,राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव

समाजवादी पार्टी ने नौतनवा में किया एसआइआर समीक्षा बैठक,27 में अपनी सरकार बनाने के लिए जुटे,राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

महराजगंज के नौतनवा विधानसभा के एक मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी की SIR समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने सभी पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ से सीधासंवाद कर SIR के बारे में विस्तार से जानकारी लिया।और पार्टी द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर तक SIR फॉर्म हर हाल में भरवा ले, और मददाता सूची प्रकाशित होने पर उसे अच्छे से मिलान करे।उन्होंने SIR को लेकर कई और भी बाते कहीं।

पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडे ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि 2027 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। सभी कार्यकर्ता अभी से पूरी निष्ठा से जुट जाए, और हर हाल में SIR प्रक्रिया मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करें। 

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे ने किया,जबकि मंच पर बैठे पदधिकारियो और नेताओ ने मंच से कार्य कर्ताओ में जोश भरा, और SIR के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने की बात कही,ताकि एक भी वोट समाजवादियों का न कटने पाए।

जिलाअध्यक्ष विद्यासागर यादव समेत कई नेताओ ने मंच से कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस दौरान जिलाअध्यक्ष विद्या सागरयादव,पूर्व जिला अध्यक्ष गोरखपुर (लक्ष्मीपुर प्रभारी SIR) प्रह्लाद यादव,बृजमनगंज SIR प्रभारी रजनीश यादव,विंद्रेश कन्नौजिया महराजगंज सदर प्रभारी,नौतनवा SIR प्रभारी पूर्व विधायक श्रीपत आजाद ये SIR के विधानसभा के प्रभारी है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओ में पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, डॉ राजेश यादव, विक्रम यादव, लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, विजय यादव, सतीश यादव, विजय तिवारी, राजेश यादव, अमित यादव, राम सिंह यादव, पुरुषोत्तम यादव, रामआशीष यादव, अमरजीत साहनी, संजय,बाबर अहमद, भोला चौधरी, योगेंद्र यादव,आशिक अली, संसुद्दीन अली, रामू चौहान, अनिल, महेश, करण, जुगेश शैलेन्द्र,शिवऔतार,समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल