महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी लल्लू सिंह के सुपुत्र नितिन सिंह के असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। नितिन सिंह की अचानक हुई मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
स्वर्गीय नितिन सिंह के निधन के उपरांत आयोजित रविवार को ब्रह्मभोज कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ से आए सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
ब्रह्मभोज में सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नितिन सिंह के सरल स्वभाव, मिलनसारिता और सामाजिक सहभागिता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि नितिन सिंह का असमय जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।इस दौरान पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष गणेश शंकर पाण्डेय,पूर्व सांसद अखिलेश सिंह,पूर्व विधायक कुंवर कौशल किशोर ऊर्फ मुन्ना सिंह,भाजपा नेता समीर त्रिपाठी,पूर्व विधायक विनोद त्रिपाठी,पूर्व चेयरमैन गुडडू खां,सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।इस अवसर पर लल्लू सिंह ने भावुक होते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि लोगों का यह स्नेह और समर्थन उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान कर रहा है।
पूरा क्षेत्र शोकाकुल वातावरण में डूबा रहा और हर आंख नम नजर आई।






