Home / राज्य / सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य अब बनेंगे मैनेजमेंट गुरु, 6 महीने चलेगी ट्रेनिंग

सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य अब बनेंगे मैनेजमेंट गुरु, 6 महीने चलेगी ट्रेनिंग

लखनऊ

राजकीय और ऐडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के लिए राज्य सरकार इन-सर्विस ट्रेनिंग शुरू करने जा रही है। विद्यालयों में शैक्षिक उत्कृष्टता लाने के उद्देश्य से अब प्रधानाचार्यों को मैनेजमेंट गुरु के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) सभी प्रधानाचार्यों को छह महीने की विशेष ट्रेनिंग देगा, जिसे डिप्लोमा इन एजुकेशनल मैनेजमेंट नाम दिया गया है।

सीमैट प्रयागराज कार्यालय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार कोर्स की अवधि 1 मई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक तय की गई है। प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित होगा। प्रशिक्षणार्थियों को संस्था द्वारा प्रदान किए गए आवेदन पत्र में प्रबंधन व जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति सहित अनुभव प्रमाणित कराकर 15 फरवरी 2026 तक सीमैट प्रयागराज में जमा करना होगा।

इन तीन चरणों में होगी ट्रेनिंग

1. पहला चरण – 1 मई से 31 जुलाई 2026 (3 माह)

इस चरण में प्रशिक्षणार्थियों को सघन सैद्धांतिक कार्य करवाए जाएंगे। सीमैट में नियमित कक्षाओं के माध्यम से ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इस अवधि में प्रतिभागियों को ड्यूटी पर माना जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी शुल्क जमा करके हॉस्टल सुविधा भी ले सकेंगे।

2. दूसरा चरण – 1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 (3 माह)

इस चरण में प्रशिक्षणार्थी अपने कार्यक्षेत्र में संस्थान के पर्यवेक्षण में प्रोजेक्ट कार्य पूरा करेंगे।

3. तीसरा चरण – 5 दिन

अंतिम चरण में प्रशिक्षणार्थी सीमैट की कार्यशाला में अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण करेंगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल