Home / राज्य / सर्वनाक:रादाबाद में वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने के मामले में मेन आरोपी शाहजहां गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की तलाश जारी 

सर्वनाक:रादाबाद में वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने के मामले में मेन आरोपी शाहजहां गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की तलाश जारी 

 

मुरादाबाद से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

मुरादाबाद में पाकबड़ा क्षेत्र के लोधीपुर स्थित जामिया असानुल बनात गर्ल्स मदरसा में आठवीं कक्षा की छात्रा से एडमिशन के लिए वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है।

इस सनसनीखेज प्रकरण के बाद प्रशासन हरकत में आया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। पीड़िता और उसके स्वजनों का आरोप है कि जब उन्होंने इस मांग का विरोध किया, तो शाहजहां समेत मदरसा प्रबंधन ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मदरसे से निकालने की धमकी दी।पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और सक्रिय रूप से जांच जारी है। मदरसे के खिलाफ लगे आरोप बेहद गंभीर माने जा रहे हैं, और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों और मीडिया के विरोध के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई और अब जांच के दायरे में मदरसे का पूरा प्रबंधन आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल