Home / राज्य / सवर्ण विरोध करते-करते उपेंद्र ने जैसे ही बेटे को मंत्री बनाया पार्टी में हो गई खुली बगावत,सात नेताओं ने दिया इस्तीफा

सवर्ण विरोध करते-करते उपेंद्र ने जैसे ही बेटे को मंत्री बनाया पार्टी में हो गई खुली बगावत,सात नेताओं ने दिया इस्तीफा

 

 

पटना

पटना उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) में बगावत सामने आई है। पार्टी के सात नेताओं ने गुरुवार को इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी प्रमुख सवर्ण विरोध की राजनीति करते-करते अब वंशवाद को देने लगे हैं।

आरएलएम नेताओं का कहना है कि उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी में परिवारवाद स्थापित कर दिया है। गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा सांसद हैं, जबकि उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट से विधायक बनी हैं। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में स्नेहलता कुशवाहा के मंत्री बनने की चर्चाएँ तेज थीं, लेकिन शपथ उनके बेटे दीपक प्रकाश ने ली। दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है, जबकि वे न विधायक हैं और न ही विधान परिषद सदस्य। बेटे को सीधे मंत्री बनाए जाने से नाराज़ आरएलएम के कई नेताओं ने इसे वंशवाद की पराकाष्ठा बताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके अनुसार, यह फैसला पार्टी की घोषित विचारधारा और सामाजिक न्याय की राजनीति के खिलाफ है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल