मुड़ली से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर विकास खंड में एक ओर सरकार बच्चों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल प्रतिस्पर्धा जैसे आयोजनों को प्रोत्साहित कर रही है, वहीं दूसरी ओर मुड़ली में चयनित विद्यालय का प्र॔गण आयोजनों के लिए चयनित विद्यालयों की दशा चिंताजनक बनी हुई है।
स्थानीय मुड़ली का विद्यालय, जिसे इस बार सांसद खेल प्रतिस्पर्धा के आयोजन के लिए चयनित किया गया है, उसकी स्थिति बेहद दयनीय है। स्कूल परिसर में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे वहां गंदगी और मीट विक्रेता द्वारा बदबू फैली हुई है। इससे न केवल बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है,बल्कि विद्यालय की छवि भी धूमिल हो रही है।स्थानीय समाजसेवी संतोष चौबे सतीश पटेल,मनोज गौतम,विनय मिश्र सहित और अभिभावकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो स्कूल प्रशासन ने इस ओर ध्यान दिया, न ही ब्लाक ने सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की। खेल प्रतिस्पर्धा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन से पहले विद्यालय परिसर की इस स्थिति ने जिम्मेदारों की लापरवाही को उजागर कर दिया है।
“जहां खेलों से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास की बात होती है, वहीं इस गंदगी के बीच प्रतियोगिता कराना समझ से परे है,” एक स्थानीय अभिभावक ने नाराजगी जताते हुए कदेखना हैअब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है और खेल प्रतियोगिता से पहले इस विद्यालय को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं।इस संदर्भ में बीडीओ मृत्युंजय यादव ने बताया सफाई व्यवस्था के लिए टीम लगाई गई है।जल्द ही खेल प्रांगण को ठीक करा लिया जाएगा।





