महराजगंज श्रीनरायन गुप्ता
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से सात बार के सांसद रहने का इतिहास बनाने वाले भारत सरकार में दो बार लगातार वित्त राज्य मंत्री पद पर बने रहने के बावजूद राष्ट्रीय हाई कमान ने उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कमान सौंप दिए जाने पर जहां पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है जगह-जगह ढोल नगर पटाखे डकार खुशियों का इजहार किया जा रहा है।
महाराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के चर्चित किसान नेता एवं भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट तहसील पहुंचते ही सभी अधिवक्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मुंह मीठा कराते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पंकज चौधरी के नारे भी लगाते देखे गए।
बताया जाता है कि इस दौरान नौतनवा के क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी रेवेन्यू बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव एडवोकेट भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री रमेश चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा गंगासागर मौर्य तमाम अधिवक्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस दौरान किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने खुशियों का इजहार करते हुए कहा कि महाराजगंज की तराई की माटी से काला नमक चावल के सुगंध प्रदेश और देश में अपना पहचान जिस तरह से बनाया है। उसीतरह राजनीति के भी क्षेत्र में तराई की माटी राजनीति करने वाले सांसद पंकज चौधरीदेश और प्रदेश में अपना परचम लहराने में किसी से कम नहीं है।







