लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
ग्राम पंचायत एकमा में ठगी का अनूठा मामला सामने आया है।35 वर्ष पहले गायब एक अधेड़ गीता के घर पति बनकर पहुचा महिलाओ को अपने झासे में लेकर धीरे धीरे दो लाख सत्तर हजार ठग लिए।इस बात की जानकारी उस समय हुई जब उक्त साधू से एक माह बात होना बंद हो गई।
एकमा लक्ष्मीपुर निवासीनी गीता देवी ने पुरन्दरपुर थाने में तहरीर मे लिखा है कि उनका पति बालमुकुंद जायसवाल शादी के कुछ ही वर्ष बाद घर से गायब हो गए थे। करीब 35 वर्ष बाद अचानक एक जनवरी 2026 को साधु की वेशभूषा में लक्ष्मीपुर पहुँचे।घर के सभी लोग काफी खुश हुए।बालमुकुंद मात्र तीन दिन रहे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से ढाई लाख रुपये यह कह कर मांगा कि वह एक यज्ञ कलकत्ता में करा रहे हैं। जिसमें ज्यादा खर्च लग रहा है। यज्ञ के बाद उन्हें 45 लाख रुपये मिलेंगे। जिसे परिजनों को सौंप दिया जायेगा। पति के झांसे में आकर गीतादेवी और उसके पुत्र गोविंद, बहु रेनू ने रिस्तेदारों और आसपास के लोगों से सहयोग लेकर दे दिया गया। कुछ दिन बाद पुनः बीस हजार रुपये और मोबाइल में भेजा गया। कुल मिला कर दो लाख सत्तर हजार रुपये पाने के बाद वर्तमान में साधु बालमुकुंद ने मोबाइल बंद कर लिया है। अब उनका कहीं पता नही चल रहा है। थकहार कर पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। तहरीर देकर पीड़िता ने कार्यवाही की मांग किया है।पुरन्दरपुर थाना निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की गहन जांच की जा रही है।






