Home / राज्य / सावधान;बिना लाइसेंस कुत्ता पाला तो 22 हजार देना होगा जुर्माना, लखनऊ नगर निगम ने लेब्राडोर पकड़ा,एक्शन जारी रहेगा

सावधान;बिना लाइसेंस कुत्ता पाला तो 22 हजार देना होगा जुर्माना, लखनऊ नगर निगम ने लेब्राडोर पकड़ा,एक्शन जारी रहेगा

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

 

लखनऊ महानगर में अब बिना लाइसेंस पालतू कुत्ता रखने वालों पर अब नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है।शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर जोन-4 के कई इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान लोहिया पार्क,विराट खंड, विशाल खंड और 1090 चौराहे के आसपास संचालित किया गया।

चेकिंग के दौरान टीम ने एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस लेब्राडोर नस्ल का कुत्ता पालने पर पकड़ लिया।नगर निगम ने उस पर 22,000 रूपये का जुर्माना लगाया।अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जिन लोगों ने अभी तक अपने पालतू जानवरों का लाइसेंस नहीं बनवाया है,उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि पालतू जानवर रखने वालों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इससे शहर में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने पालतू कुत्तों का लाइसेंस बनवाएं ताकि जुर्माने से बचा जा सके।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल