Home / राज्य / सुशांत गोल्फ सिटी में पपी डॉग की नृशंस हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, FIR दर्ज 

सुशांत गोल्फ सिटी में पपी डॉग की नृशंस हत्या, पेड़ से लटका मिला शव, FIR दर्ज 

लखनऊ

राजधानी क्षेत्र स्थित सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पशु क्रूरता का एक बेहद अमानवीय मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने एक पपी डॉग की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जमीन से करीब 10 फीट ऊंचाई पर एक पेड़ की टहनी से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना एक पशु प्रेमी संस्था को दी, जिसके बाद संस्था की टीम मौके पर पहुंची। संस्था की सदस्य चारु खरे ने बताया कि पपी डॉग को फंदा लगाकर मारा गया है। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पशु प्रेमी संस्था की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संस्था के सदस्यों ने इस कृत्य को न केवल अमानवीय बल्कि कानूनन गंभीर अपराध बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

वहीं, इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल