Home / विदेश / सोनौली बॉर्डर से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार, समुद्री रास्ते से भारत में घुसपैठ कर नेपाल जाने की फिराक  

सोनौली बॉर्डर से श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार, समुद्री रास्ते से भारत में घुसपैठ कर नेपाल जाने की फिराक  

 

महराजगंज

भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सोनौली इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक श्रीलंकाई नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास भारत में प्रवेश या नेपाल जाने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज और इमिग्रेशन विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में अवैध घुसपैठ, मानव तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार रात करीब 9:45 बजे सोनौली कस्बे में इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारी रोहित सिंह और आव्रजन अधिकारी विशाल यादव की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका।

पूछताछ और जांच में उसकी पहचान श्रीलंकाई नागरिक केनेडी राजेन्द्रम (52), निवासी सेंट जोसेफ मवाथा, एताकल, नेगाम्बो (श्रीलंका) के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि वह समुद्री मार्ग से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था और नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। दस्तावेज न होने के कारण आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर थाना सोनौली को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल