Home / राज्य / स्कूल वाहनों का निरीक्षण एवं ऑनबोर्डिंग 12 अप्रैल को  

स्कूल वाहनों का निरीक्षण एवं ऑनबोर्डिंग 12 अप्रैल को  

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार 12 अप्रैल (रविवार) को ब्लॉक परिसर लक्ष्मीपुर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अंतर्गत संचालित सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के वाहनों का निरीक्षण एवं ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित की जाएगी।

आरटीओ की टीम द्वारा वाहनों की फिटनेस, दस्तावेजों की वैधता तथा सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया में प्रत्येक विद्यालय को अपने सभी संचालित वाहनों के साथ अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (RC), परमिट, चालक का आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस (DL) प्रस्तुत करना होगा।

खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर पिंगल प्रसाद राणा ने बताया कि सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालय के वाहनों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 10 बजे तक ब्लॉक परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित विद्यालय समय से पहुँचकर नियमानुसार निरीक्षण एवं ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराएं, जिससे व्यवस्था सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल