Home / राज्य / हरदोई में लायंस पब्लिक स्कूल में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, 16 बच्चे बीमार कराया गया भर्ती

हरदोई में लायंस पब्लिक स्कूल में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, 16 बच्चे बीमार कराया गया भर्ती

 

हरदोई 

संडीला के लायंस पब्लिक स्कूल में गुरुवार सुबह अचानक गैस रिसाव की घटना से अफरा-तफरी मच गई। गैस की तेज गंध से स्कूल में मौजूद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। खांसी, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, सिर चकराने और बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर करीब 16 बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही हरदोई डीएम अनुनय झा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि गैस लीकेज के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी, जिन्हें दो अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। सभी बच्चे अब सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। गैस रिसाव की गंध महसूस होते ही स्कूल के बच्चे घबरा गए और कक्षाओं से बाहर निकलने लगे। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने तत्काल सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। कई बच्चे बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत सीएचसी संडीला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी स्कूल पहुंचे और परिसर का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि गैस का स्रोत आसपास मौजूद किसी रासायनिक पदार्थ या औद्योगिक इकाई से हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। ज़िला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल