Home / राज्य / हरा आम के पेड़ सूखा दिखाकर काट लिया।तथ्य छीपाकर ली गई थी अनुमति, ग्रामीणों में उबाल

हरा आम के पेड़ सूखा दिखाकर काट लिया।तथ्य छीपाकर ली गई थी अनुमति, ग्रामीणों में उबाल

 

अडडा बाजार से श्रीनरायन गुप्ता की रिपोर्ट 

नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्षेत्र के अडडा बाजार के प्रचीन मंदिर में एक हरे-भरे आम के पेड़ को ‘सूखा’ बताकर काटने की अनुमति लेने का मामला सामने आया है। घटना के उजागर होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने अधिकारियों को गुमराह कर पेड़ को सूखा दिखाया, ताकि उसे काटने की अनुमति मिल सके।

पूर्व विधायक प्रत्याशी गुडडू ठाकुर अनुसार,पेड़ पूरी तरह से हरा-भरा था और हर साल सैकड़ों किलो आम देता था। “यह पेड़ हमारे गांव के प्राचीन मंदिर का पहचान था। इसे सूखा बताकर उपजिलाधिकारी नौतनवा से काटने की अनुमति लेना सरासर धोखाधड़ी है,” ग्रामीण कोईल,बाबूराम,श्रीराम,राहुल भूअर ने कहा कि संबंधित व्यक्ति ने राजस्व या वन विभाग में आवेदन देकर पेड़ को ‘सूखा और अनुपयोगी’ बताया था।अब ग्रामीणों की मांग है कि अधिकारी मौके पर जांच करें और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।इस संदर्भ में चौकी प्रभारी अडडा मनीश तिवारी का कहना है कि पेड़ एसडीएम के आदेश पर कटा जो सूखा था।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल