कुशीनगर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर महास्थविर का अंतिम संस्कार 11 नवंबर को होगा। भदंत ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। म्यांमार के राजदूत ने आज जाकर उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किया।अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए कुशीनगर में विशेष व्यवस्था की जा रही है। म्यांमार के राजदूत और कई विदेशी भिक्षु श्रद्धांजलि देने के लिए कुशीनगर पहुंचे हैं।
भदंत ज्ञानेश्वर ने बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष के रूप में कुशीनगर में बौद्ध धर्म के पुनरुत्थान और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।







