Home / राज्य / 151 में चालान से भड़के लाइनमैन,बिजलीकर्मीयों का थाने पर पावर प्रोटेस्ट हापुड़ में थाने–चौकी की बिजली काटी

151 में चालान से भड़के लाइनमैन,बिजलीकर्मीयों का थाने पर पावर प्रोटेस्ट हापुड़ में थाने–चौकी की बिजली काटी

हापुड़

हापुड़ जनपद में बिजली बिल वसूली के दौरान हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जब पुलिस द्वारा 151 में चालान किए जाने से नाराज़ विद्युतकर्मियों ने थाने और पुलिस चौकी की बिजली ही काट दी। मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भसयाना का है।

ग्रामीण रामवतार पुत्र डालचंद के घर सोमवार को लाइनमैन प्रदीप अपने साथी के साथ बकाया बिल जमा कराने पहुंचे थे, जहां बकायेदार पक्ष से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्रामीण परिवार की एक महिला ने 112 पर फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों विद्युतकर्मियों को थाने ले गई, जहां उनका 151 में चालान कर दिया गया।

चालान की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी भड़क उठे। उन्होंने थाने के बाहर एसपी के नाम नोटिस चस्पा किया और विरोधस्वरूप थाने तथा पुलिस चौकी की बिजली काट दी। अचानक बिजली गुल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद विद्युतकर्मी थाने में पहुंचकर धरना–प्रदर्शन पर बैठ गए।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि 112 पर मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीं एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि मामला बातचीत के माध्यम से सुलझाने की कोशिश की जा रही है, जिसके बाद ही विभागीय बयान जारी किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल