Home / राज्य / 20 जनवरी को माँ बनेलिया का निकलेगा भव्य 35 वां शोभायात्रा विश्वकर्मा समाज करेगा मन्दिर के पुजारी व वरिष्ठ जनों को सम्मानित 

20 जनवरी को माँ बनेलिया का निकलेगा भव्य 35 वां शोभायात्रा विश्वकर्मा समाज करेगा मन्दिर के पुजारी व वरिष्ठ जनों को सम्मानित 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

महराजगंज जनपद के नगर पालिका नौतनवा में शक्तिपीठ माँ बनेलिया की पैंतीसवीं शोभायात्रा को लेकर नौतनवा में जोरदार तैयारी चल रही है।यह शोभायात्रा विश्वकर्मा आर्मी और विश्वकर्मा समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें भारी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। वही शोभायात्रा के दौरान माँ बनेलिया की भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसमें विश्वकर्मा आर्मी के सदस्य और विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण भी किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।वही इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वकर्मा समाज ने बड़ा कदम उठाया है और शोभा यात्रा के दौरान एक सम्मान समारोह का आयोजन किया है , जिसमें विश्वकर्मा आर्मी और विश्वकर्मा समाज के लोग मंदिर के पुजारी व वरिष्ठ जनों पत्रकारों को सम्मानित करेंगे । वही विश्वकर्मा समाज इस शोभायात्रा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आर्मी के सदस्य शोभायात्रा के आयोजन से लेकर प्रसाद वितरण और सम्मान समारोह तक में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।वही विश्वकर्मा आर्मी महराजगंज के जिलाध्यक्ष रोहन शर्मा ने बताया की मां बनैलिया का शोभायात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से निकाला जा रहे है जिसकी अध्यक्षता संतोष जायसवाल कर रहे है । वही इस शोभायात्रा के दौरान हम सब विश्वकर्मा समाज के लोग वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर शोभायात्रा को यादगार बनाने का कार्य करेंगे जिससे शोभायात्रा में कड़ी परिश्रम कर रहे वरिष्ठ जनों का सम्मान हो सके । सम्मान समारोह एंव प्रसाद वितरण के दौरान विश्वकर्मा आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा , प्रदेश अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा , विधान सभा अध्यक्ष रघुपति शर्मा , राजन वर्मा , आशिष सोनी, ठाकुर सोनी, एडवोकेट उमेशचंद्र विश्वकर्मा , राहुल शर्मा , जीतेन्द्र शर्मा , राजन वर्मा , सुनील शर्मा , रामराज शर्मा , राधेश्याम विश्वकर्मा , राजेन्द्र शर्मा , गोपाल शर्मा , नीरज शर्मा, दुर्गेश वर्मा , अनिल वर्मा , चन्द्रकेश विश्वकर्मा , अभिमन्यु शर्मा , श्रवण शर्मा , सागर विश्वकर्मा , अशोक वर्मा , भानु शर्मा , सुरेन्द्र विश्वकर्मा , बैजूनाथ वर्मा , रमेश विश्वकर्मा ,सोभित वर्मा, कमलेश वर्मा , रमेश शर्मा , श्रीपति शर्मा अंगद विश्वकर्मा , सहित दर्जनों लोग मौजूद रहेगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल