लखनऊ
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। करीब 25 साल बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन चुनाव प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसके लिए 14 नवंबर (रविवार) को मतदान और घोषणा की जाएगी, जबकि आज इस पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा लखनऊ स्थित विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में की जाएगी। इस मौके पर पार्टी के लगभग 3000 नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मार्च 2017 से अगस्त 2022 तक कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी भूपेंद्र सिंह को 25 अगस्त 2022 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके कार्यकाल को तीन साल से अधिक का समय हो चुका है। लंबे समय से पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इसी क्रम में भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष शुक्रवार शाम लखनऊ में शाम को सीएम योगी के सरकारी आवास पर डिनर डिप्लोमेसी की और अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। अब आज नामांकन और कल होने वाले चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।







