ठंढ को देखते हुए ग्राम कैथवलिया दिनेश तिवारी ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
लक्ष्मीपुर विकास खंड में कड़ाके की ठंढ को देखते हुए ग्राम पंचायत कैथवलिया में समाजसेवी व ग्राम प्रधान दिनेश तिवारी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य ठंड से राहत पहुंचाना और असहाय लोगों की मदद करना रहा।
दिनेश तिवारी ने बताया कि बढ़ती ठंड के कारण गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है।ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर मदद करनी चाहिए। इसी भावना के साथ उन्होंने गांव के जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
इसदौरानसावित्री,जामवंती,कुसुम,जोखनी,गुजराती,निशा,राववी,लालमती,जगमाती,दीपा,मालती,श्यामकली,विद्या,सोनमती,जगदीश,आरती सहित दो सौ महिला पुरूष मौजूद रहे।कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने इस मानवीय कार्य के लिए दिनेश तिवारी की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान एकमा ग्राम प्रधान गोल्डी सिंह,समाजसेवी चुन्नी खां सहित गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल को आगे भी जारी रखने की अपील






